पिछले कुछ दिनों से हम आपको हमारे ब्लॉग पर शिक्षा और करियर से जुड़ी पोस्ट प्रदान कर रहे हैं। इस वजह से आज भी हम आपको इस लेख में NEET full form in Hindi और नीट क्या है? इसकी सभी जानकारी प्रदान करने वाले हैं।
Table of Contents
NEET Full Form In Hindi
अंग्रेजी में नीट का full form है National Eligibility Entrance Test और NEET का हिंदी में full form राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा है।
नीट क्या है – What Is NEET
मेडिकल में प्रवेश लेने के लिए नीट (National Eligibility Entrance Test) अनिवार्य हो जाता है। भारतीय चिकित्सा परिषद और भारतीय दंत परिषद के अंतर्गत चल रहे सभी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों के एमबीबीएस और अन्य कोर्स के लिए एडमिशन इस टेस्ट के आधार पर किया जाता है। एम बी बी एस, पी डी एस, एम एस जैसे पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के लिए 2016 से पहले छात्राओं को All India Pre Medical Test (AIPMT) देना होता था। लेकिन अब 2016 के बाद नीट की परीक्षा देना अनिवार्य हो गया है, नहीं तो मेडिकल क्षेत्र में प्रवेश मिलना नामुमकिन है।
नीट (NEET) परीक्षा की Eligibility
- कम से कम 50% के साथ 12वीं में पास होना अनिवार्य है।
- 12वीं मैं फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायलॉजी का विषय होना अनिवार्य है।
- छात्र की न्यूनतम उम्र 17 और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए।
- आरक्षित उम्मीदवार को उम्र सीमा में नियमानुसार छूट दी गई है।
- नीट की परीक्षा देने के लिए आधार कार्ड का होना जरूरी है।
NEET UG vs NEET PG
- NEET UG यानी ग्रेजुएट नीट परीक्षा को एम.बी.बी.एस और एम.बी.डी.एस जैसी ग्रैजुएट लेवल के कोर्स में प्रवेश के लिए दी जाती है।
- NEET PG इसका मतलब पोस्टग्रेजुएट नीट परीक्षा होती है। इस परीक्षा को केवल एम.एस और एम.एम.डी जैसे पाठ्यक्रम के प्रवेश के लिए दी जाती है।
नीट (NEET) के लिए आवेदन कैसे करें?
इस साल का फॉर्म आप नीट के ऑफिशियल वेबसाइट में जाकर बढ़ सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको इंटरनेट में जाकर वेबसाइट ओपन करके रजिस्टर करना होगा। इसके बाद फॉर्म भरना, डॉक्युमेंट अपलोड करना और फीस का भुगतान करना जैसे समस्त प्रक्रिया को पूरा करके सभी दस्तावेजों को प्रिंट करके निम्न पते पर भेजना होगा।
पता:
सहायक सचिव (NEET)
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड,
शिक्षा केंद्र 2, सामुदायिक केंद्र,
प्रीति विहार, दिल्ली – 110092
तो दोस्तों मेरे हिसाब से आपको पता चल गया होगा कि नीट क्या है और नीट की परीक्षा के लिए आवेदन कैसे करते हैं। इसके अलावा आपको NEET से जुड़े अधिक जानकारी चाहिए, तो नीचे कमेंट बॉक्स में अपना सवाल छोड़ सकते हैं।
यह भी पढ़े: