• About us
  • Contact us
  • Cookie Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Scoopkeeda
  • Home
  • Games
  • Career
  • Information
  • How To
  • Health
  • Websites
  • Sports
  • Quotes
  • Education
Home»CPU क्या है? इसकी परिभाषा, प्रकार और कार्य

CPU क्या है? इसकी परिभाषा, प्रकार और कार्य

By March 20, 2022

बहुत बार आपने CPU का नाम सुना होगा यह कंप्यूटर का अहम हिस्सा होता है, जिसके बिना कंप्यूटर अपना कार्य नहीं कर सकता है। इस पोस्ट में हम आपको CPU क्या है, what is CPU in Hindi और CPU कैसे काम करता है, इसके बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं। CPU कंप्यूटर का दिल की तरह होता है। इसके बिना कंप्यूटर कुछ काम का नहीं होता है।

Table of Contents

CPU क्या है – What is CPU in Hindi

CPU क्या है

अब सबसे पहले CPU का नाम और अर्थ जान लेते हैं, CPU Full Form in Hindi = Central Processing Unit है। इसके अलावा CPU के और भी बहुत नाम है। कुछ लोग CPU को प्रोसेसर और माइक्रो प्रोसेसर के नाम से भी जानते हैं।

लेकिन आमतौर पर इसे CPU कहते हैं, जैसा कि मैंने आपको पहले भी बताया CPU को कंप्यूटर का दिल और दिमाग कहते हैं। क्योंकि यह कंप्यूटर के सारे हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर से प्राप्त हुए सभी निर्देशों को इकट्ठा करता है। जब भी इनपुट डिवाइसेज से कोई भी निर्देश आता है, तो CPU उस डाटा को आगे प्रोसेस करता है और सही परिणाम दिखाता है।

भारत में आमतौर पर बहुत सारे लोग CPU को ही कंप्यूटर मानते हैं। लेकिन यह सही जानकारी नहीं है। CPU कंप्यूटर के अंदर का छोटा हिस्सा है। लेकिन यह कंप्यूटर का बहुत ही इंपॉर्टेंट पार्ट होता है। CPU कंप्यूटर के मदरबोर्ड के अंदर लगा हुआ होता है।

CPU के प्रकार

CPU के प्रकार को हम उसके परफॉर्मेंस के दम पर जान सकते हैं, जैसे कि CPU के क्षमता और स्पीड से होता है। यदि हम CPU के परफॉर्मेंस की बात करते हैं, तो CPU के core के बारे में जानना भी बहुत जरूरी है।

CPU के core का मतलब CPU के अंदर बसे सेट होते हैं। जैसे कि यदि एक CPU में एक core होता है, तो वह केवल एक समय में एक ही टास्क को पूरा करता है। लेकिन एक से ज्यादा CPU में core होते हैं, तो वह ज्यादा टास्क करने में सक्षम होता है।

  1. Single Core CPU

पहले के जमाने में ज्यादातर सिंगल core CPU का इस्तेमाल ज्यादा होता था, जिस वजह से केवल एक बार में एक ही प्रोसेसर इससे संभव होता था। मतलब इस प्रकार के CPU से एक समय में केवल एक ही प्रोसेस एग्जीक्यूट करने की क्षमता होती है।

  1. Dual Core CPU

Dual core CPU में 2 core होते हैं, यानी एक समय में इस CPU द्वारा दो प्रोसेसर की क्षमता इसमें होती है। इसकी प्रोसेसिंग स्पीड भी single core CPU से भी बहुत ज्यादा होती है, जिस वजह से यह अधिक टास्क को कर सकता है।

  1. Quad Core CPU

4 core वाले CPU को ही quad core CPU कहा जाता है, जिसका मतलब इसमें 4 core वाले प्रोसेसर के क्षमता होती है। यह बेहद पावरफुल CPU होता है, जिसकी मदद से आसानी से मल्टीटास्किंग की जा सकती है, जैसे की वीडियो एडिटिंग, गेम्स, डिजाइनिंग आदि।

CPU को कैसे बनाते हैं?

CPU जैसे माइक्रोचिप भी कहा जाता है, इसे सिलिकॉन से बनाया जाता है। सिलिकॉन यह रेत से बनता है। आम भाषा में यदि हम आपको बताने की कोशिश करें, तो CPU बनाने के लिए रेत आवश्यक है, जिस वजह से CPU जैसे सेमीकंडक्टर को बनाने के लिए रेत को दो कंपनियों से गुजरना होता है।

पहली कंपनी विशेष प्रकार के केमिकल का उपयोग करके लगभग 1000 सेल्सियस तापमान में रेत को तपाती है और इससे सिलिकॉन बनता है। इसके बाद छोटे-छोटे क्रिस्टल के रूप में सिलिकॉन प्राप्त होता है।

इसके बाद इस को गर्म करके इसका सिलेंडर बनाया जाता है, बाद में इन सिलेंडरों को पतले भाग में काटकर वेफर्स बनाते हैं और चिप बनाने वाली कंपनी इन वेफर्स का इस्तेमाल करके इनके ऊपर बहुत सारे ट्रांसिस्टर बनाते हैं और इसमें अल्ट्रावायलेट लेजर का भी इस्तेमाल किया जाता है।

CPU काम कैसे करता है?

CPU को कंप्यूटर में सभी काम करने के लिए और सभी डाटा प्रोसेस करने के लिए यह 3 सहायक उपकरण सहायता करती है, जिसके नाम नीचे दिए गए हैं।

  • Memory
  • Control
  •  ALU

1. Memory

आमतौर पर आपको मेमोरी के बारे में पहले से ही पता होगा। लेकिन CPU में मेमोरी कैसे काम करता है यह जानना बहुत जरूरी है। मेमोरी को कंप्यूटर का स्टोर रूम भी कह सकते हैं। क्योंकि इसमें सभी कंप्यूटर के डाटा स्टोर हो जाते हैं।

जब CPU सारे इनपुट निर्देश प्राप्त करता है तब वह मेमोरी में स्टोर हो जाता है। उसके बाद जब CPU वह डाटा प्रोसेस करता है। फिर उसके बाद भी वह डाटा फिर से मेमोरी में स्टोर हो जाता है। जिससे उपभोक्ता जब चाहे उसे फिर से इस्तेमाल कर सकता है।

सबसे बड़ी बात यह है कि इस काम को करने के लिए कंप्यूटर अलग अलग मेमोरी का इस्तेमाल करता है। जैसे कि Unprocessed Data को रखने के लिए वह RAM (प्राथमिक स्मृति) का इस्तेमाल करता है। और जिस मेमोरी में Processed Data (Output) रखा जाता है उसे ROM (द्वितीयक स्मृति) भी कहते हैं।

2. Control Unit

Control Unit का शॉर्ट फॉर्म CU है। इसे कंप्यूटर का मैंने जब भी कहते हैं। क्योंकि यह कंप्यूटर के सारे ऑपरेशन को नियंत्रित करता है। कंट्रोल यूनिट Logical unit, input and output devices and control unit memory को निर्देश देता है कि सभी ऑपरेशन को किस तरह पालन करना चाहिए।

कंट्रोल यूनिट सारे ऑपरेशन के निर्देश मेमोरी से इकट्ठा करती है। और उसके बाद उसको रिकॉर्ड करके सेंट्रल प्रोसेसर को भेज दिया जाता है। फिर बाद में एक-एक करके उन सभी को प्रोसेस किया जाता है। और यह प्रक्रिया ऐसे ही चलती रहती है।

3. ALU

ALU का शॉर्ट फॉर्म अर्थमैटिक लॉजिक यूनिट होता है। ALU CPU का सबसे अहम और कांपलेक्स पार्ट माना जाता है। क्योंकि यह दो सबसे अहम कार्य करता है। पहला यह सभी डाटा पर गणितीय क्रिया करता है। और उसके बाद परिणाम देता है।

ALU की सबसे बड़ी बात यह है कि निर्णय देने और आउटपुट देने के लिए यह गणितीय क्रियाओं में घटाव, गुणा, जोड़ना, भाग आदि कार्यकर्ता है। इसके अलावा मिलान, तुलना, छांटना अधिकारी भी करता है। जिससे वह किसी भी निर्णय तक पहुंच जाता है। यह प्रक्रिया होने के बाद दूसरे को पूरा करने के लिए प्रक्रिया ऐसे ही चलती रहती है।

निष्कर्ष

इस ब्लॉग पोस्ट में हमने सीखा कि CPU क्या है (What is CPU in Hindi) और CPU का Full Form क्या है। इसके अलावा हमने CPU कैसे काम करता है। और CPU को कार्य निभाने के लिए किन तीन चीजों की सहायता लेनी पड़ती है, इसके बारे में जान लिया है। Memory, Control Unit और ALU यह 3 उपकरण कंप्यूटर के ऑपरेशन को प्रोसेस करने के लिए CPU का मदद करती है।

इन्हें भी पढ़े:

  • Software Engineer कैसे बनें: Step-by-Step Guide 
  • I Miss You Meaning in Hindi – आई मिस यू का मतलब क्या होता है

FAQs

CPU कितने प्रकार के होते हैं?

Single core CPU, dual core CPU, quad core CPU, hexa core CPU, octa core CPU और deca core CPU यह कुछ CPU के प्रकार है।

सीपीयू क्या कार्य करता है?

सीपीयू को जिसे कंप्यूटर का दिल या फिर मस्तिष्क कहा जाता है, यह कंप्यूटर से आने वाली हरद निर्देश को पूरा करने में सक्षम होता है, जैसे कि सीपीओ अंकगणित, तार्किक, नियंत्रण से जुड़े कार्य करता है और इनपुट कार्य और आउटपुट कार्य संपन्न करता है।

सीपीयू का हिंदी नाम क्या है?

सीपीयू को हिंदी में केंद्र प्रचालन तंत्र या फिर केंद्रीय प्रसंस्करण इकाई कहा जाता है।

सीपीयू का आविष्कार कब हुआ था?

1971 को इंटेल द्वारा सीपीयू को लांच किया गया था।

सीपीयू का फुल फॉर्म क्या है?

Central Processing Unit यह सीपीयू का फुल फॉर्म है।

Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
View 8 Comments

Leave A Reply Cancel Reply

Latest Posts

How to Protect Your Family and Home From Fires

September 30, 2023

The Buzz About Nicotine Pouches

September 29, 2023

Stepping Out of Your Comfort Zone: Personal Growth Through International Volunteering

September 29, 2023

How to Choose the Right Personal Injury Lawyer for Your Case

September 29, 2023

How to Hire a New Jersey Disability Lawyer for Epilepsy Claims

September 29, 2023

Navigating the World of Eighth Grade Mathematics with Online Tutoring

September 28, 2023

Guide to Embracing Natural Sweeteners in Delicious Cake Recipes

September 26, 2023

What to Expect When Hiring a Lawyer for Wrongful Death

September 26, 2023

The Ultimate Guide to Fishing Reels: Everything You Need to Know

September 24, 2023

The Ultimate Guide to Hunting Clothing: Gear Up for Success

September 24, 2023
Categories
  • All (19)
  • Apps (3)
  • Automobile (4)
  • Business (32)
  • Career (2)
  • Education (9)
  • Educational (2)
  • Entertainment (2)
  • Games (2)
  • Health (10)
  • Home (1)
  • How To (12)
  • Information (6)
  • Law (5)
  • Lifestyle (25)
  • Quotes (1)
  • Sports (3)
  • Technology (15)
  • Uncategorized (2)
  • Websites (2)
Scoopkeeda
Twitter Pinterest RSS Facebook
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
  • Cookie Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
© Copyright 2023, All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.